BREAKING

छत्तीसगढ़

आरोपी के कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम गांजा किया गया है जप्त

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में लगतार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित पी.डब्ल्यू.डी.ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हजरत मोहम्मद निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी हजरत मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 146/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – हजरत मोहम्मद पिता शोक मोहम्मद उम्र 45 साल निवासी लभाण्डी सिब्बल फार्म हाऊस के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, विक्रम वर्मा, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्री एवं अमित वर्मा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से सउनि. कन्हैया लाल जांगडे एवं आर. दिलीप बघेल एवं संतोष कंवर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts