BREAKING

छत्तीसगढ़

नकटी के गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने विधायक अनुज शर्मा के आवास का घेराव किया

रायपुर, आम आदमी पार्टी के रायपुर जिलाध्यक्ष नवनीत नन्दे और रायपुर यूथ विंग जिलाध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी के नेतृत्व में आज नकटी गांव के प्रभावित गरीब परिवारों को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के निवास का घेराव किया गया। आप नेताओं ने कहा कि गरीबों के घर उजाड़कर विधायक कॉलोनी का निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से होता है, गरीबों का आशियाना छीनकर नहीं।

आप की मांगें :

प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए।
चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
गरीब, मजदूर, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, प्रदेश अध्यक्ष (युवा विंग) इमरान खान , प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा, RTI विंग सचिव संजय गुप्ता, महिला विंग जिला अध्यक्ष (रायपुर) अनुराधा शुक्ला, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर क्षीरसागर, प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) मिथलेश साहू , जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सनोज दास , वीरेंद्र पवार , बलवंत , पंकज शर्मा , फारुख , राहुल , जिला उपाध्यक्ष श्याम शर्मा , जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय देवांगन , जयदीप मुग्दियार सहित आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और जब तक सभी विस्थापित परिवारों को न्याय, सम्मान, पुनर्वास और उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक संघर्ष सड़क पर पूरी ताकत के साथ जारी रखेगी ।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts