BREAKING

छत्तीसगढ़

सोमेश तारवानी ने CFA लेवल-II परीक्षा उत्तीर्ण की

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन सीए चेतन तारवानी के सुपुत्र सोमेश तारवानी ने प्रतिष्ठित Chartered Financial Analyst (CFA) परीक्षा के लेवल-II में सफलता प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

CFA (Chartered Financial Analyst) वित्तीय विश्लेषण, निवेश प्रबंधन एवं पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के क्षेत्र में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल योग्यताओं में से एक मानी जाती है। यह प्रमाणन CFA Institute, USA द्वारा प्रदान किया जाता है, जो वित्तीय शिक्षा और निवेश प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक संस्था है।

सोमेश तारवानी की इस सफलता पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts