BREAKING

छत्तीसगढ़

फिर से डीजल खाद के लिए तरसता छत्तीसगढ़ का अन्नदाता किसान- आप

Raipur Khabar | आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के किसानों की सरकार द्वारा अनदेखी पर कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार किसानों को भूखा मारने पर तुली हुई है। आगामी ख़रीफ फसल के लिए अब डीजल के संकट से किसान जूझ रहा है। लंबे समय से डीजल नहीं मिलने के कारण खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है , मंत्री विधायक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं? किसानी का 30 दिन का समय होता है यदि किसान को डीजल नहीं मिलेगा तो क्या कमाएगा। अभी सिर्फ 2000 रुपये का डीजल दे रहें हैं , लेकिन उतने डीजल तो खेत में 1 घंटे में खर्च हो जाता है,हर रोज किसान डीजल के लिए लाइन लगा रहें हैं। छत्तीसगढ़ का किसान सरकार से बहुत ज्यादा नाराज है। ज्ञात हो कि कल ही कांकेर में नाराज किसानों ने नेशनल हाइवे 30 को घंटो जाम कर बड़ा प्रदर्शन किया था। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी नाराज किसान प्रदर्शन करने मजबूर हो रहें हैं?

उन्होंने कहा कि एक तरफ डीजल का संकट है तो दूसरी तरफ जहां पिछले खरीफ सीजन में भी खाद के संकट से छत्तीसगढ़ के किसान परेशान रहे और अब फिर वही स्थिति बन रही है, सरकार के संरक्षण में नकली खाद, अमानक खाद, नैनो यूरिया के नाम पर गुणवत्ताहीन खाद लेने किसानों को मजबूर किया गया, किसान खाद के लिए दर-दर भटकते रहे, सरकार यूरिया और डीएपी का स्टॉक डिमांड के आधा भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है । बिचोलीयों और कालाबाजारी करने वालों को इस सरकार का संरक्षण था चार गुना अधिक दाम पर किसान जमाखोरों से 460 का यूरिया 1800 में और 1350 का डीएपी 3800 तक में खरीदने मजबूर हैं,फिर भी पर्याप्त खाद किसानों को नहीं मिल पाया,अभी डीजल की कमी और आने वाले समय में खाद संकट की वजह से निश्चित ही आगामी खरीफ सीजन में भी किसान परेशान और चिंतित ही रहेगा।

Related Posts