नए साल की शुरुआत हो गई है आज यानी 5 जनवरी को साल का दूसरा दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? 5 जनवरी का राशिफल बताया है जिसमें 12 राशियों के बारे में में जानकारी दी है, आइए जानते 5 जनवरी को 12 राशियों के लिए कौनसे उपाय करने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल जानते हैं।
mesh rashifal
आज आप दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रह सकते हैं। वहीं पर आज अपेक्षा से अधिक कार्य करने का सोचेंगे। जिसकी वजह से आपको तनाव भी हो सकता है। वहीं कार्य पूरा नहीं होने से अपने आप को असहाय महसूस कर सकते हैं।
vrishabh rashifal
आज आप अपनी महत्वपूर्ण चीजों को संभालने का प्रयास करें। शारीरिक कमजोरी बनी रह सकती है लेकिन आपको दिनभर मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई-लिखाई के हिसाब से आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला रहेगा। तनाव लेने से बचें।
mithun rashifal
आज आपका परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं पर आपका आज अच्छा व्यवहार बहुत आगे तक ले जाएगा। कॉर्पोरेट जगत के लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है। अपने आस-पास के लोगों से सतर्क रहकर कार्य करने का प्रयास करें। हालांकि आपको आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा सम्मान मिल सकता है।
kark rashifal
आज आप प्यार के मामलों में समय बिताने का प्रयास कर सकते हैं। भविष्य को लेकर भी आज आप कुछ कार्य की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
singh rashifal
आज किसी की बात आपके दिल में लग सकती है। जिसकी वजह से आप तनाव में रह सकते हैं। दिन में खुशहाल रहने के लिए आप मंदिर जा सकते हैं। कार्यशैली पर बदलाव भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। समय को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
kanya rashifal
आप काफी दिनों तक लगातार मेहनत करके थक चुके हैं तो आज आप एक लंबी छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यह छुट्टी आप अपने परिवार या पुराने दोस्तों के साथ मनाने का प्रयास करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
tula rashifal
आज आप अपने मित्र को समय देने का प्रयास करें नहीं तो वह आपसे बिगड़ सकता है। अगर आर्थिक स्थिति सही है तो गरीबों को कंबल बांट सकते हैं। या आप उन्हें खाना खिला सकते हैं। पुण्य मिलेगा।
vrishchik rashifal
आज आपके शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आपको इनसे सावधान रहने का प्रयास करना है। सुख के साधन पर आज खर्च होने की संभावना है। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना दिखाई दे रही है। परिवार भी आज अच्छा रहेगा।
dhanu rashifal
आज के दिन आपका कोई पुराना परिचित आपको सुखद समाचार दे सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहने वाली है।
makar rashifal
आपका आज घर और परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप इससे बचने का भरपूर प्रयास करें। नहीं तो आपका भविष्य खराब हो सकता है। वहीं पर आज आप अपने प्रियजनों की सलाह को मानें।