BREAKING

छत्तीसगढ़

धीरेंद्र और बघेल के बीच जुबानी जंग; भूपेश ने पंडित शास्त्री को शास्त्रार्थ करने की दी चुनौती

CGNEWS ; पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिन बघेल ने पंडित शास्त्री पर अंध विश्वास फैलाने जैसे आरोप लगाए थे। इसके जवाब में उन्होंने बघेल को देश छोड़कर जाने की सलाह दी थी। अब शुक्रवार को बघेल ने पंडित शास्त्री को शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी।

पूर्व मुख्यामंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि धीरेन्द्र शास्त्री भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हैं, यही उनका धंधा है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं, हमारे छत्तीसगढ़ में बड़े महापुरुष हैं, वे हमारे मठ-मंदिरों में बैठे साधु-महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ कर के दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जब धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म नहीं हुआ था तब से हम हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पढ़ रहे हैं। वो हमें सिखाएंगे सनातन धर्म क्या है? मेरे ससुराल में ही 5 साधु हैं, इनके तरह ढोंगी नहीं हैं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts