BREAKING

CG Crime

ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया तोषण कुमार साहू गिरफ्तार

Raipur, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुर्रा स्थित सोनेसिल्ली जाने का मार्ग रेल्वे अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तोषण कुमार साहू निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।  

जिस पर आरोपी तोषण कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 2,500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 6,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 113/25 धारा 4(क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम छ0ग0 संशोधन अधिनियम 1976 तथा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी – तोषण कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी न्यू चंगोराभाठा आशादीप स्कूल के पास अन्नपूर्णा किराना स्टोर के बाजू थाना डी डी नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया थाना प्रभारी गोबरानवापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. श्ंाकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, प्रवीण मौर्य, धनेश्वर कुर्रे तथा थाना गोबरानवापारा से सउनि. मीलू राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts