रायपुर, बंग समाज रायपुर महानगर की बैठक में आज राजनीतिक दलों द्वारा रायपुर एवं Bilaspur Municipal Corporation चुनाव में समाज को नजरंदाज करने पर घोर नाराजगी जताते हुए सभी सदस्यों ने एक मत से असंतोष जताते हुवे कहा कि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल दोनों बड़े राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र देकर अपनी आपत्ति दर्ज करायेगा। बैठक में सभी ने कहा की समाज को दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने नजरंदाज कर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के दुसरे सबसे बहुसंख्यक समाज को नाराज कर दिया है जिससे समाज ने क्षुब्ध होकर कहा, क्यों ना इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया जाए। बैठक में सर्वश्री तन्मय चटर्जी, विवेक बर्धन, बापी राय, बापन साहा, जय कुमार डे, सुब्रत चाकी, सुबीर साहा, शिव दत्ता (राकेश), गोपाल सामन्तो, सुशील मण्डल, राजीव चक्रवर्ती सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।
Nagar Nigam Election मे बंग समाज के किसी सदस्य को टिकट न मिलने से दोनों बड़े Political दल से नाराज हैं बंग समाज
सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें
-ADS-

-ADS-










