पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतनाम पंथ के प्रवर्तक महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु,बलिदानी गुरु बालकदास जी की जयंती ग्राम बकतरा में बड़े उत्साह के साथ आज मनाया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय वंशे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुवात गुरु घासीदास बाबा जी की मंगल आरती के पश्चात गुरु बालकदास जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया जाएगा।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि कार्यक्रम में ग्राम बेल्टुकरी (खरोरा)
वाले का सतनाम भजन का कार्यक्रम रखा गया है।
आयोजक समिति:– गुरु बालकदास सेवा समिति एवं समस्त सतनामी समाज ग्राम बकतरा।





![An Example of Simplicity: MLA Anuj Sharma Continues [Activity] Even on the Fifth Day](https://newsxpress.co.in/wp-content/uploads/2026/06/30b8f256-a269-407c-b496-5c8541b45327-1.jpg)





