Writing
रायपुर, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी।
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बताया कि हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिन्दी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 21 दिसंबर को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसी तरह हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र, 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास, 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी तथा 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षाएं होंगी।
बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार दोनों कक्षाओं की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय और विषयवार तिथियों का ध्यान रखते हुए अपनी तैयारी करने की सलाह दी गई है।










