BREAKING

खेल जगत

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने पहले दिन बनाए 329 रन, शतक से एक रन दूर रह गए आदित्य बैदवाल

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-16 विजय मर्चेंट मल्टी डे ट्रॉफी 2026 में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले के पहले दिन मजबूत स्थिति बना ली है। लखनऊ में 25 से 27 नवंबर तक खेले जा रहे तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं।

मैच में कर्नाटक अंडर-16 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और रन गति बनाए रखी।

छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य बैदवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। हालांकि वह अपना शतक पूरा करने से महज एक रन दूर रह गए। वहीं आर्यन अग्रवाल ने नाबाद 92 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। उज्ज्वल मरकाम ने भी 75 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम के कप्तान अंशुमन ठाकुर ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली।

कर्नाटक की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवन गौड़ा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ की टीम ने 89 ओवर में 6 विकेट खोकर 329 रन बना लिए थे। टीम के बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ ने मुकाबले में मजबूत शुरुआत की है। अब दूसरे दिन टीम की कोशिश पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts