CG News : रायपुर । गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर के कंप्यूटर विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय के सभागार में “Cyber Crime in the Digital Age: From Digital Arrest to Banking Fraud – Challenges, Legal Provisions & Safety Measures” विषय पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय जितेन्द्र कुमार सोनवानी एवं माननीय चंद्रकिरण मनाकर, सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के महत्व को रेखांकित किया गया।
महाविद्यालय का यह प्रयास छात्राओं में डिजिटल जागरूकता, साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्राओं की सहभागिता रही।कार्यक्रम का संदेश — “सजग बनें, सुरक्षित रहें। डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।”










