BREAKING

छत्तीसगढ़

स्टाइपेंड बढ़ाने समेत 17 मांगों को लेकर डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के डीन से मुलाकात कर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में इंटर्न, पीजी रेजिडेंट, बॉन्डेड मेडिकल ऑफिसर (MO) और सीनियर रेजिडेंट (SR) के स्टाइपेंड में उचित और सम्मानजनक बढ़ोतरी की प्रमुख मांग रखी गई। जेडीए ने कहा कि इन वर्गों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी लंबे समय से लंबित है। इस पर शासन को जल्द निर्णय लेना चाहिए।

जेडीए रायपुर ने शासन और प्रशासन को मांगों पर 15 दिनों के भीतर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई करने का समय दिया है।

यदि तय समय में स्टाइपेंड बढ़ाने सहित 17 सूत्रीय मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो जेडीए रायपुर ने छत्तीसगढ़ स्तर पर राज्यव्यापी आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी है। इसमें इंटर्न, पीजी रेजिडेंट, बॉन्डेड मेडिकल ऑफिसर और सीनियर रेजिडेंट शामिल होंगे।

जेडीए ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है। संगठन चिकित्सकों के सम्मान, अधिकार और बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए आवाज उठा रहा है। जेडीए ने बातचीत और लोकतांत्रिक तरीके से समस्या का समाधान करने की बात कही है, लेकिन मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

जेडीए ने कहा, “सम्मानजनक स्टाइपेंड और चिकित्सकों के अधिकार कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि उनका जायज हक है।”

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts