BREAKING

CG Crime

ऑपरेशन ‘निश्चय’ की बड़ी कार्रवाई: नवापारा में गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार, 59,500 रुपये का सामान जब्त

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के शीतला पारा में अवैध रूप से गांजा बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 550 ग्राम गांजा, बिक्री की 2 हजार रुपये नकद राशि और तीन मोबाइल सहित कुल 59,500 रुपये का सामान जब्त किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतला पारा स्थित हनुमान मंदिर चबूतरा के पास तीन युवक गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस, साइबर स्टाफ और गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान ईशाक रिजवी (26 वर्ष), सोमनाथ साहू (27 वर्ष) और निखिल साहू (21 वर्ष) निवासी नवापारा, जिला रायपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पीले कैरी बैग में रखे 550 ग्राम गांजा, 2 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा के उप निरीक्षक हेमंत यादव, पीएसआई जागेश्वर सिंह, टंकेश्वर, आरक्षक हुलास, सनत पाल, टीकम साहू, साइबर आरक्षक राकेश सोनी, गौरी शंकर साहू एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts