BREAKING

छत्तीसगढ़

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बीएसयूपी कॉलोनी लाभांडी में व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान

रायपुर, कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन अंतर्गत थाना तेलीबाँधा क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में आज अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है

उक्त अभियान पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) श्री रमाकांत साहू के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान में थाना तेलीबाँधा एवं पुलिस लाइन से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

कार्यवाही के दौरान और सूरज नगर बीएसयूपी के लगभग 200 से अधिक मकानों एवं आवासीय परिसरों का सत्यापन एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की जांच, किरायेदारों का सत्यापन, असामाजिक तत्वों की पहचान तथा अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

पुलिस द्वारा निवासियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है तथा किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

कमिश्नरेट रायपुर नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज की स्थापना संभव है।

कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts