BREAKING

छत्तीसगढ़

शराब से भरे ट्रक ने गाय को रौंदा, सड़क पर मचा हंगामा

खैरागढ़ में शुक्रवार शाम गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नर्मदा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही एक बेबस गाय को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई और मौके पर तड़पती रही। यह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक में सरकारी शराब भरी हुई थी और चालक नशे की हालत में वाहन दौड़ा रहा था। लोगों ने कहा कि शराब से लदे भारी वाहन सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। हादसे के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर तनाव की स्थिति बनी रही और लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और घायल गाय को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट 12 mg/100 ml आया, जो कानूनी सीमा से कम है। इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज नहीं किया गया, लेकिन लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts