BREAKING

छत्तीसगढ़

BNI MANTRA की शुरुवात 9 मई को रायपुर में हुआ

Raipur News | विश्व के सबसे बड़े और भरोसेमंद बिज़नेस नेटवर्किंग संगठन BNI (Business Network International) द्वारा BNI Raipur & Rest of Chhattisgarh के अंतर्गत नए चैप्टर “BNI mantra का भव्य शुभारंभ 9 मई (शनिवार) को होटल शैमरॉक ग्रीन्स, रायपुर में किया गया ।

यह नया चैप्टर रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों और व्यवसायियों के लिए संगठित, नैतिक और प्रभावशाली बिज़नेस नेटवर्किंग का एक नया मंच प्रदान करेगा।

BNI के executive Director, रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़, श्री राजेश बैईश्या ने बताया कि BNI “Givers Gain®️” की वैश्विक सोच पर कार्य करता है, जिसके माध्यम से व्यवसायी आपसी विश्वास और रेफरल के जरिए अपने व्यापार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाते हैं।

उन्होंने बताया कि 09 मई 2026 तक BNI Raipur & Rest of Chhattisgarh के अंतर्गत
• 19 सक्रिय चैप्टर,
• 1150 से अधिक सदस्य,
• ₹ 3121 करोड़ से अधिक का व्यवसाय,
• 3,47,880 रेफरल,
• तथा औसत सीट वैल्यू ₹1.5 करोड़ प्रतिवर्ष दर्ज की गई है।

वहीं BNI Mantra Chapter के Launch Director Consultant, छत्तर सलूजा एवं Senior Launch Director consultant नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि यह चैप्टर ऊर्जावान, विज़नरी और प्रतिबद्ध व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर स्थायी और नैतिक व्यापारिक विकास को बढ़ावा देगा।

BNI Mantra Chapter का यह शुभारंभ कार्यक्रम प्रदेश के व्यावसायिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यवसायों को नए अवसर और सशक्त नेटवर्क प्राप्त होगा

Related Posts