BREAKING

छत्तीसगढ़

नगर पालिका मंदिर हसौद में तालाबंदी का ऐलान: अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Raipur News : (Newsxpress) | नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहा टकराव अब एक निर्णायक मोड़ पर आ गया है। नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ ‘आर-पार’ की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नगर के विकास और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अब आंदोलन ही अंतिम विकल्प है।
प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश
अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के अनुसार, CMO पूजा पिल्ले द्वारा लगातार प्रशासनिक अनियमितताएं बरती जा रही हैं और जनप्रतिनिधियों के प्रति उनका व्यवहार अपमानजनक है। इस संबंध में 12 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर रायपुर को एक विस्तृत शिकायत सौंपी गई थी। प्रशासन को उचित कार्रवाई के लिए 7 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे पार्षदों और नगरवासियों में भारी रोष है।


16 मार्च से ठप होगा कामकाज, पूर्ण बंद का आह्वान
आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 16 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इसके साथ ही पूरे मंदिर हसौद क्षेत्र में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। चतुर्वेदी ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और तालाबंदी जारी रहेगी।

Related Posts