CG News | शिवसेना द्वारा कहा गया है कि हमारे देश में बैठी सरकार भाजपा की विदेश नीति सही नहीं होने के कारण अमेरिका जैसा देश हमें गुलाम बनकर बैठा हुआ है। आज हमारे देश का कोई भी विदेश नीति भारत में तय न होकर के वाशिंगटन में तय हो रहा है । और ट्रंप तय कर रहा है।अभी वर्तमान में ईरान , अमेरिका ,इजरायल का युद्ध चल रहा है । इस युद्ध के दौरान ईरान का नौसैनिक जहाज जो भारत के आमंत्रण पर भारत आया था। जिसको कि अमेरिका ने उड़ा दिया जो कि भारत की संप्रभुता पर बहुत बड़ा हमला और खतरा है। इसी तरह भारत देश सोवियत रूस से तेल खरीद रहा था। जिससे कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने जबरदस्ती नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव डालकर बंद करा दिया ।और अभी अमेरिका सरकार मात्र 30 दिन के लिए हमको अनुमति देता है कि हम सोवियत रूस से तेल खरीदे ।और अमेरिका का मंत्री स्पष्ट घोषणा करता है कि हमने भारत को 30 दिन की अनुमति दी है कि वह रसिया से तेल खरीद सकता है। क्या भारत देश अमेरिका का गुलाम है जिसे की तेल खरीदने हेतु, अपने किसी भी फैसला या देश की रक्षा हेतु किसी भी प्रकार के निर्णय को करने के लिए अमेरिका की ओर आंखें उठाकर देखनी पड़ती है । और अमेरिका में बैठे ट्रंप से आदेश लेना पड़ता है।शिवसेना देश के प्रधानमंत्री से मांग करती है कि वह अपनी विदेश नीति स्पष्ट करें और भारत की संप्रभुता पर भारत के साथ पर अगर कोई भी देश चाहे वह अमेरिका ही ना क्यों ना हो देश की साख , देश की बेइज्जती करता है । भारत की बेइज्जती करता है।तो उसका मुंह तोड़ जवाब दें। पूरे देश की 140 करोड़ जनता आपके साथ है।










