CGNEWS; विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। यह op चौधरी का लगातार तीसरा बजट है, जिसका कुल आकार 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। लेकिन इस बजट को लेकर रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस एवं जिला महामंत्री कमलेश भारती ने कि बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं के सपनों को कुचला है यह बजट युवा विरोधी बजट है इस बजट में न तो नवीन पदों कि घोषणा हुई और ना ही रिक्त पदों पर भर्ती की कोई बात कही गई,उच्च शिक्षा,छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और बेरोजगारी भत्ता जैसे कई प्रमुख मुद्दों को सरकार दबा रहा हैं।
भाजपा सरकार किसानों का गला घोटने की कोशिश में लगे हैं
विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के बजाय वादाखिलाफी कर रहें हैं, किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय किसानों का गला घोटने की कोशिश में लगे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग को लेकर भी बजट में सिर्फ़ आँकड़ों पर आश्वासन दिया गया है जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और है, लगातार प्रदेश में पेड़ों की कटाई हो रहा हैं जिस पर सरकार चुप्पी साध ली है।
यह बजट सिर्फ़ आँकड़ों का बजट है यह बजट युवा विरोधी बजट हैं।
महामंत्री कमलेश भारती ने आड़े हाथो लेते हुए कहाँ की छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट पेश नहीं किए बल्कि सरकार के झूठ के पुलिंदों का आँकड़े पेश किया। प्रदेश लाखो युवाओं को वित्त मंत्री से बेहतर उम्मीद था परन्तु युवाओं के सपनों को कुचलने वाला बजट हैं।










