CG Khabar | धरसीवां विधानसभा के कुंरा नगर पंचायत स्थित पीएम स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस गौरवशाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘शिक्षा और संस्कार’ विषय पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक नृत्य, लघु नाटिका और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों का मन मोह लिया।विधायक ने वर्षभर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले और खेलकूद में पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि “आप कल के भारत के निर्माता हैं। पीएम श्री स्कूल आपको वे संसाधन दे रहे हैं जो पहले मुमकिन नहीं थे, अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपनी मेहनत से इस अवसर को एक सुनहरे भविष्य में बदलें।पीएम योजना के अंतर्गत स्कूलों का कायाकल्प होना हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। अब हमारे ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ शिक्षा प्राप्त हो रही है।” उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।पीएम स्कूल के बच्चों को ‘अर्जुन की आँख’ की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज के डिजिटल युग में ध्यान भटकना आसान है, लेकिन जो अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करेगा, वही नेतृत्व करेगा।कुछ दिनों में आप सभीं के वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाले हैं आप परीक्षा को एक बोझ या डर की तरह नहीं, बल्कि एक ‘उत्सव’ की तरह मनाना चाहिए। यह आपकी साल भर की मेहनत को दिखाने का एक अवसर है।सफलता के लिए खुद पर भरोसा होना सबसे जरूरी है। यदि आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो आधी जंग आप वहीं जीत जाते हैं।अपनी तुलना दूसरों से न करें। हर बच्चे की अपनी क्षमता और हुनर होता है। दूसरे के 90% अंक आए, यह सोचकर तनाव लेने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान दें।आप सभी बच्चों कों आपके उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
साथ ही विधायक शर्मा नें धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में जीवन दीप समिति की बैठक में भी शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, डॉ. के के वर्मा, योगेश साहू, सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, समस्त शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे।









