BREAKING

छत्तीसगढ़

Ram Lalla Pran-Pratishtha के दो वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में सांस्कृतिक महोत्सव_Newsxpress

CG News : रायपुर। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (नई दिल्ली) एव “सुहिणी सोच” के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन एवं “गाथा श्रीराम मंदिर की” शीर्षक से एक भव्य संगीतात्मक महागाथा का आयोजन 22 जनवरी 2026, गुरुवार को सायं 5:30 बजे किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राम मंदिर, वी.आई.पी. रोड चौक, महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप, रायपुर में आयोजित होगा। यह आयोजन अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संत शिरोमणि युधिष्ठिरलाल एवं नरेंद्र जैन एव मनीषा तारवानी की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी एवं धार्मिक चेतना के प्रेरक श्री बृजलाल गोयल ( अध्यक्ष राम मंदिर समिति,रायपुर ) होंगे।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार श्री मोहित शेवाणी द्वारा “गाथा श्रीराम मंदिर की” की भावपूर्ण एवं प्रभावशाली संगीतात्मक प्रस्तुति दी जाएगी।
यह कार्यक्रम ‘सुहिणी सोच’ की संस्थापक श्रीमती मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने हेतु गठित आयोजक टीम में दीक्षा बुधवानी, रेणु कृष्णानी, माही बुलानी, जुही दरयानी एवं मेघा पंजवानी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम पश्चात रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है।

Related Posts