मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आद्रता 82 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 48 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर आसमान लगभग साफ रहा और औसत पवन गति 2 किमी प्रतिघंटा रही।
बता दे की कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रात को आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिरकर जमाव बिंदु से नीचे चला गया। इस सप्ताह की शुरुआत में बर्फबारी और बारिश के बाद रात में बादल छाए रहने से कश्मीर में ठंड की तीव्रता कुछ कम हुई थी। हालांकि, बुधवार रात मौसम में बदलाव आया और कश्मीर भर के मौसम केंद्रों में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया।










