रायपुर | गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वाधान में इस वर्ष 10 वां राष्ट्र स्तरीय विवाह योग्य सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का सबसे बड़ा हाईटेक आयोजन राजधानी में 04 जनवरी (रविवार) को रायपुर में जयस्तंभ चौक के पास स्थित “शहीद स्मारक भवन” में आयोजित होने जा रहा है
अग्रिम मैनुअल पंजीयन स्थल
स्थान -गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन( विजेता कंपलेक्स के पीछे)
न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर छ.ग.
समय- प्रतिदिन 11 से 5 बजे तक
कृपया प्रतिभागी अपनी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
संपर्क मोबाइल नंबर –
75818-83391,75663-36243
-:ऑनलाइन पंजीयन हेतु:-
संपर्क मोबाइल नंबर
93408-09743,90095-35757
कृपया नीचे दिए गए इस लिंक पर जाकर घर बैठे डायरेक्ट पंजीयन करें:-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScgYQwxHd2G9BgcLRjfxnVyJst6CLTE7qxaBKJXxckchv_Z4g/viewform?usp=sharing&ouid=104542178956815725182
कार्यक्रम में फ्रेश अविवाहित नवयुगल प्रतिभागियों के अलावा सतनामी समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुष भी अपना पंजीयन करवा सकते है।
कार्यक्रम पश्चात 15 दिवस के भीतर सभी प्रतिभागियों की रंगीन फोटोयुक्त बायोडाटा वैवाहिक पत्रिका “बंधन” में प्रकाशन कर उसे सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।
गौरतलब है कि अकादमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश में सतनामी समाज का सबसे बड़ा हाईटेक परिचय सम्मेलन है जिसका सीधा मंचीय प्रसारण बड़े -बड़े एलईडी. स्क्रीन सहित लाईव किया जाता है जिसे दूर- दराज बैठे देश के कई राज्यों में निवासरत तथा विदेशो में जाब कर रहे समाज के लोग वहीं से सीधा प्रसारण देखकर वैवाहिक रिश्ता पंसद करते है। पिछले वर्ष इस हाईटेक आयोजन से बड़ी संख्या में रिश्ते तय हुए थे।
प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए परिचय सम्मेलन प्रभारी चेतन चंदेल मो.91111-84000 पर संपर्क कर सकते है।










