BREAKING

छत्तीसगढ़

पुल-पुलिया निर्माण कार्य से ग्रामीणों को मिलेगा राहत और आवागमन में सुविधा

आरंग/नया रायपुर/रायपुर:- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में राज्य में विकास की बयार तेज़ी से बह रही है। इसी क्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात प्राप्त हुई है।


लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय (नया रायपुर) द्वारा जारी आदेशानुसार, फरफौद – गुखेरा मार्ग के सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु ₹11 करोड़ 48 लाख 69 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कार्यों के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, रायपुर संभाग द्वारा प्राप्त हुई है। इस मार्ग की लंबाई 5.50 किलोमीटर होगी।

इस स्वीकृति को लेकर गुरु साहेब ने कहां कि हर गांव को मजबूत सड़कों से जोड़ना भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना था, जिसे भाजपा सरकार मूर्त रूप दे रही है। यह स्वीकृति न केवल मेरी जनता की जीत है, बल्कि हमारी सरकार की दूरदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”
गुरु साहेब जी ने आगे कहा कि –इन मार्गों के सुधारीकरण से कृषि, परिवहन, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत ज़रूरतों में व्यापक सुधार होगा। आवागमन आसान होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।”

जानकारी देते हुए गुरु खुशवंत साहेब (अजा प्राधिकरण) के PA सबेरा शर्मा ने बताया कि – इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी और समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।”


हर दिन एक नई सौगात – यह है गुरु खुशवंत साहेब की प्रतिबद्धता का परिणाम!
आरंग विधानसभा में हाल के दिनों में मिली विकास परियोजनाओं की श्रृंखला इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि –जहां नेतृत्व मजबूत हो, वहां विकास रुकता नहीं, बल्कि रफ्तार पकड़ता है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts