BREAKING

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, इस सत्र में कुल 15 दिन रहेगा अवकाश

छत्तीसगढ़ में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें जारी कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल पांच-पांच दिन बंद रहेंगे। इस तरह पूरे शिक्षण सत्र में कुल 15 दिन की छुट्टी रहेगी।

दशहरा की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर तक, दीपावली की छुट्टी 6 से 10 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेज भी इन छुट्टियों के दायरे में आएंगे।

यानी इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी घोषित छुट्टियों का लाभ मिलेगा।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts