छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रायपुर ग्रामीण जिला प्रत्याशी पद के प्रबल दावेदार कमलेश भारती ने ‘बदलाव के लिए हर दम’ के संकल्प के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की है।
युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे कमलेश भारती सेवा, संघर्ष और समर्पण के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे हैं। ‘हर गांव, हर युवा हमारा अपना’ के नारे के साथ वे युवा शक्ति को मजबूत नेतृत्व देने की बात कह रहे हैं।
कमलेश भारती ने रायपुर ग्रामीण के युवाओं और आम जनता से समर्थन की अपील करते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने का दावा किया है। वहीं उनके समर्थन में युवा कार्यकर्ताओं के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है।”











