Vande Bharat Express
CG NEWS | BILASPUR रेलवे के कोचिंग सेंटर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच की धुलाई करते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि युवक का नाम प्रताप बर्मन है, जो एक ठेका कंपनी के तहत काम करता था। कोच की सफाई के दौरान असावधानी से उसका संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद अन्य कर्मचारियों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।










