BREAKING

Blog

सरगुजा के कद्दावर नेता का एक्सीडेंट, बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त पिकअप से टकराई कार, अस्पताल में भर्ती

रायपुर। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सरगुजा के कद्दावर नेता राम विचार नेताम एक सड़क हादसे में घायल हो गए। बता दे की बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौटते वक्त उनकी कार को एक पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में उनकी कलाई फ्रैक्चर हो गई है।

वही जानकारी के अनुसार नेताम शुक्रवार के देर रत को कवर्धा जिले के दौरे पर थे। वहां से देर शाम लौटते वक्त उनका काफिला बेमेतरा के रेसट हाउस में रुका। वहां से निकलते ही थोड़ी देर में ही हादसा हो गया। उनका काफिला जैसे ही हाईवे पर जेवरा गांव के पास पहुंचा उनकी कार को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप से टकराकर मंत्री नेताम की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नेताम की कलाई फैक्चर होने के अलावा उन्हें सिर पर भी चोट आई है।इस हादसे के तुरंत बाद मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों ने उनका सिटी स्कैन किया, जिसका नतीजा नार्मल बताया गया है। वहीं उनकी कलाई पर फैक्चर बताया गया है।

बता दे की हादसे की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं राजधानी रायपुर तक हादसे की सूचना पहुंचते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम समेत तमाम मंत्री और बड़े भाजपा नेता अस्पताल पहुंचने लगे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts