raipur, प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने भूमिहीन कृषि मजदूरो के लिए आज के दिन को ऐतिहासिक बनाते हुए और मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” का शुभारंभ किया है।आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में योजना के हितग्राहियों को चेक राशि वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अंतर्गत प्रदेश के 5.62 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10-10 हजार रुपए के मान से कुल 562 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई।
विधायक अनुज ने कहा कि उक्त योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके खुशहाल जीवन के उद्देश्य से विष्णुदेव सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण हेतु हमारी डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है उक्त कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, रायपुर विधायक मोतीलाल साहू, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब,अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू एवं अन्य उपस्थित रहे |