BREAKING

पूजा पाठ

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, मां सरस्वती के नाम से करें दिन की शुरुआत,

Panchami 2026 Wishes); वसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला व संगीत की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में वसंत पंचमी 23 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन साधक मां शारदा की विधिवत पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पावन दिन (Basant Panchami 2026 Wishes) पर जो लोग सच्चे मन से मां सरस्वती की पूजा करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान और एकाग्रता का वरदान मिलता है,

हिंदू मान्यता के अनुसार जो कोई व्यक्ति बसंत पंचमी के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम पर तीन डुबकी लगाता है और तीनों देवियों का ध्यान करते हुए उनकी प्रार्थना, मंत्र जप और दान करता है उस पर धन की देवी की कृपा बरसती है. मान्यता है कि इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कलम, कॉपी या फिर उसकी पढ़ाई के लिए फीस आदि के लिए धन का दान करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और उसे सुख, सौभाग्य और सफलता प्रदान करती हैं.

अगर आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं और चाहते हैं कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से उसमें मनचाही सफलता प्राप्त हो तो आप यह उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको बसंत पंचमी के दिन एक पीले रंग की बॉडी वाली कलम को मां सरस्वती के चित्र के सामने रखकर हल्दी, रोली, अक्षत आदि से पूजा करनी चाहिए और फिर उसे विद्या की देवी का आशीर्वाद मानकर अपने पास रख लेना चाहिए. फिर जब परीक्षा या प्रतियोगिता में बैठना हो तो उसी कलम का प्रयोग करना चाहिए. मान्यता है ​कलम के इस उपाय से किस्मत का साथ और मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है.

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts