BREAKING

crime news

बड़ी कार्रवाई; पुलिस की शराब तस्करों पर दबिश, भारी मात्रा में शराब जब्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़। जिले में पुलिस ने बढ़ी करवाई किया है यहाँ दो आरोपियों को शराब परिवहन करते रंगेहाथ पकड़ा गया है दरअसल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आज जूटमिल पुलिस ने एक के बाद एक दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर अलग-अलग स्थानों में की गई दबिश में दो आरोपियों को शराब परिवहन करते रंगेहाथ पकड़ा गया। दोनों मामलों में कुल 62 नग देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त कर धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई सावित्री नगर रोड स्थित एवन होटल के पास की गई, जहां मोटरसाइकिल में बैग लटकाकर घूम रहे युवक सूरज लहरे 25 साल निवासी भजनडीपा, राजीव गांधी नगर को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 10 नग देशी प्लेन और 22 नग देशी मसाला कुल 32 नग शराब (5.760 वॉल्यूम लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,320 है। आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में उपयोग की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक CG13-UJ-6019) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 आँकी गई है। दूसरी कार्रवाई में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सावित्री नगर रोड स्थित बेनी कुंज के पास मो.सा. होंडा साइन (क्रमांक CG13-AC-0688) में सवार भरत लाल नायक, 41 साल निवासी धनागर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिक्री हेतु देशी प्लेन शराब लेकर जा रहा था। आरोपी से कुल 30 नग शराब और बाइक को मौके पर ही जब्त किया गया। इन दोनों दबिशों में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, सतीश पाठक, आरक्षक धनेश उरांव, लखेश्वर पुरसेठ और अनिरुद्ध सिंह की सराहनीय भूमिका रही। अवैध शराब के विरुद्ध थाना जूटमिल की यह कार्रवाई जारी रहेगा।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts