BREAKING

Blog

हाथियों के दल ने तोड़ा मकान, फसल को किया बर्बाद… लोगों ने भागकर बचाई जान

CGNEWS: रायगढ़ जिसे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 20 हाथियों का झुंड एक गांव में आ गया। हाथियों ने वहां एक कच्चा मकान तोड़ दिया। घर में रह रहे लोग किसी तरह बाहर निकले और भागकर अपनी जान बचाई। बता दे की धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू रेंज में सुबह लगभग 4 बजे की घटना है हाथियों ने खेतों में रखी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। धरमजयगढ़ वन मंडल में अभी कुल 31 हाथी हैं। इनमें 17 नर हाथी, 9 मादा हाथी और 5 हाथी शावक शामिल हैं। कुछ हाथी अलग-अलग रेंज में अकेले घूम रहे हैं, जबकि 20 हाथियों का एक झुंड कापू रेंज में मौजूद है। वन विभाग अभी नुकसान का पता लगा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कापू वन परिक्षेत्र के जंगल में 20 हाथियों का एक झुंड घूम रहा था। झुंड जंगल से निकलकर मिरीमुड़ा बीट के फिटिंगपारा गांव में पहुंच गया। खाने की तलाश में हाथियों के झुंड में से 2 हाथियों ने रूचा यादव के घर की कच्ची दीवार तोड़ दी। हाथियों के आने की खबर मिलते ही रूचा यादव और उनके परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकले और अंधेरे में सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा खम्हार गांव के पूर्व सरपंच चिंतामणि राठिया ने अपने खेत में मिसाई के लिए धान इकट्ठा किया था, जिसे हाथियों ने रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts