BREAKING

छत्तीसगढ़

अछोली में 22 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा महोत्सव, लोक कलाकार पायल साहू देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

CG News : बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 22 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। दशहरा महोत्सव में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान रात्रिकालीन सांस्कृतिक आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार पायल साहू अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। उनकी प्रस्तुति से दशहरा महोत्सव में छत्तीसगढ़ी लोककला, संस्कृति एवं परंपरा की अनुपम छटा देखने को मिलेगी।इस भव्य आयोजन में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव, एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। ग्राम अछोली में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से दशहरा महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Posts