BREAKING

छत्तीसगढ़

कुर्मी छात्रावास में संकल्प साहित्य परिषद् तिल्दा नेवरा के द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

CG Khabar : रायपुर जिला अंतर्गत, तिल्दा विकासखंड के नेवरा शहर मेंगुरु घासीदास चौक के बाजू में कुर्मी छात्रावास में संकल्प साहित्य परिषद् तिल्दा नेवरा के द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुई, कार्यक्रम का प्रारंभ दोपहर लगभग दो बजे माँ सरस्वती के तस्वीर की पुजा अर्चना कर उपस्थित कवियों ने स्वरचित गीत कविताओं की प्रस्तुति की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,कवि कृष्ण मुरारी वर्मा अध्यक्ष संकल्प साहित्य परिषद तिल्दा नेवरा, विशिष्ट अतिथि कवि डाक्टर कृष्ण कुमार वर्मा ग्राम केसदा , के आतिथ्य में किया गया समस्त कवियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया, काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से कविगण आये, अंतर्राष्ट्रीय पाशर्वगायक डाक्टर ललित सिंह ठाकुर कड़ार भाटापारा से, डाक्टर इतवारी राम निषाद, बेमता से, मोहनलाल वर्मा शिक्षक, अल्दा से जितेन्द्र कुमार कन्नौजे बनसाकरा से, डाक्टर रामनारायण नेताम खपरीकला, श्गोवर्धन निषाद हथबंद, उमाशंकर यदु शिक्षक नेवरा, अशोक कुमार धीवर, जलक्षत्री तुलसी नेवरा, कवि संतोष कुमार नायक सिनोधा! समस्त कवियों के गीत कविताओं की प्रस्तुति सराहनीय रहा!

Related Posts