BREAKING

छत्तीसगढ़

विधायक अनुज शर्मा IIT मद्रास में लेंगे क्लास

CG Khabar : छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव,, अभिनेता, गायक एवं पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा को देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास, चेन्नई में आयोजित विशेष Mural Lectures / Special Lecture Series में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।IIT मद्रास देश के उन प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने अपने विचार, अनुभव और रचनात्मक दृष्टिकोण साझा किए हैं। **डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, कैलाश सत्यार्थी, दलाई लामा, जावेद अख्तर, ए. आर. रहमान और एस. एस. राजामौली** जैसी चर्चित हस्तियाँ भी IIT मद्रास में इस कार्यक्रम की शृंखला में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। 3 अक्टूबर को इस व्याख्यान में श्री अनुज शर्मा संगीत , छत्तीसगढ़ी सिनेमा और राजनीति सहित अपने जीवन के अनुभवों को साझा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के वैश्विक मंच पर विस्तार और कला के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन में कलाकार की भूमिका पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे आईआईएम,जोश टॉक, प्रशासन अकादमी, रोल बोल एवं सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज पं.रवि शंकर शुक्ल विश्विद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपना बौद्धिक व्याख्यान दे चुके हैं ।धरसिवा के विधायक अनुज शर्मा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ी से प्रथम व्यक्तित्व हैं। उन्हें वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। IIT मद्रास प्रबंधन ने बताया कि EML व्याख्यान का उद्देश्य तकनीकी छात्रों को भारतीय कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है l

Related Posts