CG News : बेमेतरा । प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने देव कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के संस्थापक एवं निदेशक सुदर्शन साहू को मुंबई में सम्मानित; बेमेतरा से मुंबई तक रचा सफलता का नया इतिहासबेमेतरा। Dev Computer Education Center Bemetara & Simga के संस्थापक एवं निदेशक सुदर्शन साहू को मुंबई में आयोजित ‘भारत के श्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’ में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।यह सम्मान संस्था द्वारा विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों की उपलब्धि के रूप में प्राप्त हुआ। बेमेतरा से मुंबई तक का यह सफर मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की प्रेरणादायक कहानी है।संस्था के संस्थापक सुदर्शन साहू ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम, शिक्षकगण, विद्यार्थियों और संस्था से जुड़े सभी लोगों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देगी।
देव कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर को मिला ‘भारत के श्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान 2026′
-ADS-










