CG News : बेमेतरा। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी तरुणा साहू भी उनके साथ उपस्थित रहीं।विधायक दीपेश साहू ने जय श्री राम समिति द्वारा बीटीआई ग्राउंड में विराजमान भगवान गणेश, गस्ती चौक स्थित गणेश पंडाल, एकता गणेश उत्सव समिति एवं पंजाबी पारा में विराजमान भगवान गणेश के साथ ही भारत माता चौक, बस स्टैंड एवं परशुराम चौक स्थित गणेश पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि भगवान गणेश जी विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं। गणेशोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।विधायक साहू ने भगवान गणेश से समस्त बेमेतरा विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेमेतरा क्षेत्र विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख एवं खुशहाली आए, यही उनकी मंगलकामना है। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक श्री दीपेश साहू ने गस्ती चौक स्थित मीना बाजार (मेला) का भी भ्रमण किया। उन्होंने मेले की रौनक का आनंद लिया और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से मुलाकात कर गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन महामंत्री संदीप यादव राजू देवांगन प्रवीण नीलू राजपूत योगेश वर्मा भानु राम साहू सोसायटी अध्यक्ष समिति अध्यक्ष दोहई लाल वर्मा गोलू कोसले शेखर वर्मा गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गणेश पंडालों में पहुंचकर MLA साहू ने की पूजा-अर्चना क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, मीना बाजार का भी लिया आनंद
-ADS-









