CG News। सभी संबंधित कोचेस, अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि ईस्ट एवं नॉर्थ ईस्ट ज़ोन लेवल-1 कोचेस वर्कशॉप का आयोजन दिनांक 25 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इस कोशिश सेमिनार में 12 प्रदेशों के 55 वॉचेस भाग ले रहे हैं इस कोशिश सेमिनार में देश के वरिष्ठ टेक्निकल हेड गंगाधर और अमरजीत दुबे कोशिश को ट्रेनिंग देंगे इस अवसर पर डाइटिशियन है सचिन उपाध्याय जी प्रमुख रूप से अपनी बात रखेंगेइस सेमिनार का उद्घाटन पर माननीय अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य आतिथ्य में होगा और साहू समाज के प्रमुख विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू विशेष रूप से उपस्थित होंगे, दिनांक 25 सितंबर 2026 को सायं 7 बजे होटल अलोहा सिटी स्टे, रामसागर पारा, रायपुर में पधारेंगे। अतः सभी संबंधित कोचेस एवं आयोजन समिति के सदस्यों से अनुरोध है कि वे सायं 6:30 बजे तक होटल अलोहा सिटी स्टे में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि माननीय मुख्य अतिथि के स्वागत एवं कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न की जा सकें।सभी से अनुरोध है कि कार्यक्रम की गरिमा एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय का विशेष रूप से पालन करें।
प्रदेश आर्चरी एसोसिएशनईस्ट एवं नॉर्थ ईस्ट ज़ोन – लेवल-1 कोचेस वर्कशॉप, Training, Examination & Certification
-ADS-









