BREAKING

देश दुनियां

तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-कैन लेकर तेल भरने दौड़े लोग; पुलिस भी रोकती रह गई

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया।

तेल फैलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग बाल्टी, डिब्बे और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल भरने लगे। पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कई लोग नहीं माने।

सड़क पर तेल फैलने से फिसलन के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया था। बाद में क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया और रास्ता साफ कराया गया।

हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts