BREAKING

crime news

टिकरापारा एवं तेलीबांधा क्षेत्र से 2 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरूद्ध कार्यवाही

CG Crime News | प्रार्थी मोह. वसीम निवासी संतोषी नगर चौक रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.06.26 को वह रात्रि में अपनी स्कूटी मेस्ट्रो वाहन क्रमांक सी जी 4 एच एक्स 0143 को संतोषी नगर चौक मिश्रा होटल पास खड़ी किया था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 520/26 धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 09.06.2026 को प्रार्थी शिवा पाण्डेय ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत आनंद नगर में किराये के मकान में रहता है। दिनांक 8.6.2026 की रात्रि उसने एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 4 एच एल 1826 को अपने घर के सामने खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो उक्त वाहन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 254/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थलों का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम उक्त प्रकरणों में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

बालक के कब्जे से चोरी की स्कूटी मेस्ट्रो वाहन क्रमांक सी जी 4 एच एक्स 0143 एवं एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एच एल 1826 जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक।

Related Posts