BREAKING

छत्तीसगढ़

बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

CG Korba Crime| छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। देर रात घटी इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ी बहार इलाके की है।

पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास रहने वाले आदित्य कुमार की थार गाड़ी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। आधी रात को आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

Related Posts