BREAKING

छत्तीसगढ़

शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर में व्याप्त अवयवस्था, डॉक्टरों की कमी, कर्मचारियों का आम जनता से गलत व्यवहार

CG Kamnker News | भानुप्रतापपुर, शासकीय चिकित्सालय भानुप्रतापपुर में व्याप्त अवयवस्था, डॉक्टरों की कमी, टेक्निशियनों की कमी, शासकीय अस्पताल के कर्मचारियों का आम जनता से गलत व्यवहार, के विरोध में एवं विगत दिनों दो जच्चा बच्चा की समय पर उचित चिकित्सा न मिलने के कारण हुई असामाईक मृत्यु में के विरोध में शिवसेना ( उद्धव बाला साहब ठाकरे ) द्वारा मेंन चौक भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ का पुतला दहन किया गया एवं सरकार से मांग किया गया कि तत्काल भानुप्रतापपुर शासकीय चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारी जाए ।रिक्त डॉक्टर के पद भरे जाए। योग्य महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाए । टेक्निशियनों के पद भर जाए, सभी प्रकार के रक्त एवं शारीरिक जांच शासकीय चिकित्सालय भानुप्रतापपुर में प्रारंभ किया जाय एवं आम जनता से गलत व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए एवं जच्चा बच्चा की हुई मृत्यु में लापरवाही करने वालों को दंडित किया जाए की मांग किया गया। इस विषय का ज्ञापन पूर्व में भी शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बिहारी जायसवाल के भानुप्रतापपुर आगमन पर उन्हें सौपा जा चुका था। किंतु उनके द्वारा मांगों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं देते हुए कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए शिवसेना द्वारा आज स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ का पुतला दहन किया गया।

Related Posts