CG News | रायपुर शहर जिला कांग्रेस ने आज शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन , राजीव भवन , स्व नंदकुमार पटेल प्रतिमा स्थल एवं स्व विद्याचरण शुक्ल चौक पर स्तिथ झीरम शहीदों के बनाये स्मारक पर पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया । कांग्रेसजनों बी सबेरे पहले कांग्रेस भवन गांधी चौक पर गोष्ठी का आयोजन किया लोगो से शहीदों पर विचार सुने उसके बाद स्व नंदकुमार पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुँच कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया । 11 बजे राजीव भवन में शहीदों के सम्मान में परिचर्चा रखी गई जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित झीरम कांड में घायल एवं प्रत्यक्षदर्शी रहे शिव सिंह ठाकुर एवं डॉ शिवनारायण द्विवेदी ने भी अपने संस्मरण सहित उस भयावह कांड की आंखों देखी घटना का वर्णन किया जिसको सुन कर कांग्रेस जनों की आंखे भर आई । दोनों वक्ताओं ने उस घटना को सुपारी किलिंग की संज्ञा दी एवं पूरा घटनाक्रम सुनाया की किस प्रकार सुनियोजित तरीके से नाम पूछ पूछ कर नेताओ को मारा गया । शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन , कुलदीप जुनेजा , पंकज शर्मा , सुशांत डे,सोमेन चटर्जी , सुंदरलाल जोगी , मिलिंद गौतम , ओम श्रीवास , कमलेश मिश्रा , सुरेश धीवर , हीरेंद्र देवांगन , एनके पटेल , गावेश साहू , विजय साहू , प्रवाह नसरे , सागर टांडी , आदि ने भी अपने विचार रखे जिसमे उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं विद्याचरण शुक्लजी , नंदकुमार पटेल जी , महेंद्र कर्मा जी ,उदय मुदलियार जी , दिनेश पटेल जी , योगेंद्र शर्मा जी सहित मारे गए अन्य नेताओं एवं सुरक्षा कर्मियों के योगदान उनका नेतृत्व के साथ ही उन्के ना रहने से छत्तीसगढ़ कांग्रेस को हुए नुकसान पर चर्चा की ।
राजीव भवन के पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व विद्याचरण शुक्ल चौक पर बनाये गये शहीदों के स्मारक पर जा कर श्रम दान किया वहाँ नगर निगम एवं राज्य शासन की अनदेखी से हुए बदहाल हालात को देखते हुए ख़ुद साफ़ सफाई कर पूरे स्मारक स्थल को साफ़ कर वहाँ पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । कांग्रेस नेताओं ने निगम एवं राज्य प्रशासन पर कांग्रेस के नेताओं के स्मारक की अनदेखी और उपेक्षा का आरोप लगाया और भविष्य में पुनरावृत्ति पर विरोध करने की चेतावनी भी दी है ।
आज के कार्यक्रमों में रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन जी कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा सोमेन चटर्जी शिव ठाकुर डां शिवनारायण द्विवेदी सुन्दर लाल जोगी कमलेश मिश्रा सुरेश धीवर दीपक चौबे राज देवांगन मिलिंद गौतम सुजित सिंह हिरेंद्र देवांगन ओम श्रीवास किशन लाल बंजारी गौरीशंकर पांडे विजय कुमार टंडन सतवीर सिंह एन के पटेल गावेश साहु नंदकुमार पटेल ईश्वर देवांगन मुन्ना मिश्रा प्रवाह नासरे सागर ताड़ी वेंकट कुमार संजय बंदे हिरेंद्र गुड्डू साहु सुरेन्द्र चौधरी मानसिग गिलहरे रुबल मेहता वास्ते मेहरा रानी वर्मा इरफान कुरैशी मुकेश कुकरेजा राजू दुबे अपराजित तिवारी प्रतीक तिवारी सुधीर बंजारे नागेन्द्र तिवारी पवन सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लिया।










