BREAKING

छत्तीसगढ़

बोदरी तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत

CG Bilaspur News । चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरी तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हिमांशु कौशिक पिता सेवकराम कौशिक निवासी ग्राम अमसेना थाना हिर्री के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने दो दोस्तों के साथ बोदरी तालाब में नहाने आया हुआ था। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हिमांशु को तालाब से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts