CG News | छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक ऐसा खबर विहार क्षेत्र स्थित एक होटल में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने के आरोप सामने आए हैं। मामला सेक्टर 7B स्थित SKY होटल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोप है कि होटल के कुछ कर्मचारी ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर कथित सौदेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह गतिविधियां पिछले कई दिनों से संदिग्ध रूप से संचालित हो रही थीं, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद इस तरह की गतिविधियों का जारी रहना चिंता का विषय है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। संबंधित होटल और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक यदि जांच में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी स्पष्ट किया है कि बिना ठोस सबूत के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। जांच टीम को मौके पर भेजकर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने शहर में होटल, लॉज और अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।











