BREAKING

CG Crime

रायपुर में लोन के नाम पर 27.50 लाख की ठगी, दस्तावेज लेकर कई बैंकों से उठाया कर्ज


/CG Korba News (Newsxpress) | रायपुर के पंडरी इलाके में लोन दिलाने का झांसा देकर 27.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्णा राव (32), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी पंडरी, की शिकायत पर पंडरी मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जीतेश चंद्राकर और होरीलाल पंकज ने 3 जुलाई से 25 अगस्त 2025 के बीच कृष्णा राव से लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और मकान के दस्तावेज सहित अन्य जरूरी कागजात लिए। साथ ही प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 5,000 रुपये भी वसूले।

आरोप है कि दोनों ने इन दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित की जानकारी के बिना अलग-अलग बैंकों से कुल 27.50 लाख रुपये का लोन निकाल लिया। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब बैंक के माध्यम से लेन-देन की जानकारी सामने आई।CG News (Newsxpress) |आरोप है कि दोनों ने इन दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित की जानकारी के बिना अलग-अलग बैंकों से कुल 27.50 लाख रुपये का लोन निकाल लिया। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब बैंक के माध्यम से लेन-देन की जानकारी सामने आई।

फिलहाल पंडरी मोवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts