BREAKING

crime news

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अहमदाबाद से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 4 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आरोपी आशीष मसीह से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और 11 मार्च 2025 से 15 मई 2025 के बीच कई बार उसके किराये के मकान में आकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो अहमदाबाद में मिली। इसके बाद पुलिस टीम को वहां भेजा गया, जहां घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी मूलतः सागर जिले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts