BREAKING

छत्तीसगढ़

फिल्म मोला लव होगे का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी” हुआ रिलीज

CG Film : (Newsxpress) | फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं अनुमोद राजवैद्य । फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं नवोदित सितारे आयुष राजवैद्य और तिरंजली गोस्वामी, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार करण खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम जैसे बड़े-बड़े कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा है और सभी कलाकार आपको बहुत अलग-अलग और नए अंदाज में दिखाई देंगे । फिल्म में एक ओर जहां ऐसे दिग्गज कलाकार हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बच्चे भी यानि नई पीढ़ी भी अलग अलग किरदारों में नज़र आने वाले हैं, नये और पुराने कलाकारों की जुगलबंदी देखना एक नया और रोचक अनुभव होगा।
फिल्म की कहानी बिल्कुल नयी है मोला लव होगे विशुद्ध रूप से एक प्रेम कहानी है, फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की अलग अलग लोकेशन में ही की गई है। कुल मिलाकर फिल्म और फिल्म के गीत बहुत सुंदर बने है ।
फिल्म का पहला गीत सुंदरानी के यूट्यूब चैनल में 13 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे रिलीज हो रहा है जिसके बोल हैं “डोंट टच माई गगरी”

Related Posts