BREAKING

छत्तीसगढ़

BJP ने चिटफंड कंपनियों से मिलीभगत कर 17 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी रोकी

CG News। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलाम नहीं होने एवं निवेशकों को राशि वापस नहीं मिलने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार और भाजपा और चिटफंड कंपनियों के बीच सांठगाठ के चलते कम्पनियों 17 करोड़ की संपत्ति नीलाम नहीं हो सकी जिसके चलते हजारों निवेशकों को अपना पैसा वापस नहीं मिल सका। कांग्रेस की सरकार ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर उनके मालिकों को गिरफ्तार किया एवं कम्पनियों के करोड़ों की संपत्ति नीलाम कर हजारों निवेशकों से नीलामी से मिली राशि को बराबर बंटवारा किया था। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा की सरकार बनते ही चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही रुक गयी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की 15 साल के सरकार के दौरान प्रदेश में कुकुरमुत्ता की तरह चिटफंड कम्पनियां गली-गली में खुली और प्रदेश के हजारों लोगों से करोड़ो रुपया निवेश कराकर भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश से भाग गये। चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का शुभारंभ भाजपा के बड़े नेता करते थे और चिटफंड कम्पनियां उन भाजपा नेताओं की तस्वीर दिखाकर प्रदेश के भोले-भाले जनता से करोड़ों रुपया की ठगी की। पूर्व की भाजपा सरकार ने चिटफंड कंपनियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन करती थी। बेरोजगार युवा सरकार पर भरोसा कर चिटफंड कपंनियों में नौकरी करने लग गए, बाद में भाजपा की सरकार ने चिटफंड कम्पनियों के मालिकों पर कार्यवाही करने के बजाय चिटफंड कंपनी में काम कर रहे प्रदेश के नौजवानो पर ही कार्यवाही किया, लेकिन कंपनी के प्रमुखों को छोड़ दिया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चिटफंड निवेशकों को पैसा लौटने माइक्रो प्राइवेट लिमिटेड, शुष्क इंडिया कम्पनी, एसपीएनजे लैंड प्रो एंड डेवलपर्स, सन साइन इंफाबिल्ड, आरोग्य धनवर्षा, गुरु कृपा इंफ्रा रियल्टी लिमिटेड, बीएन गोल्ड रियल स्टेट एलाइड सहित सभी कंपनियों के सम्पत्ति तत्काल कुर्क किया जाये एवं निवेशकों को पैसा लौटा जाये।

Related Posts